बांका, मार्च 17 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में छिटपुट घटनाओं के बीच रंग, उमंग व उल्लास का महापर्व होली परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इस दौरान लोगों ने जमकर होली खेली। जी भरकर एक दूसरे पर रंग व गुलाल उड़ाए। घर दरवाजे से लेकर चौक चौराहे व बाजार रंगों से सराबोर हो गया। युवा व बच्चे ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए सड़कों एवं गलियों में निकल एक दूसरे पर रंग डालकर एवं गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस बार होली का त्योहार जिलेभर में शुक्रवार व शनिवार दो दिन मनाया गया। हालांकि गुरुवार की रात्रि में होलिका दहन के बाद से ही धूल रंग व गुलाल खेलने का दौर शुरू हो गया था। कहीं कपड़े फाड़ तो कहीं तरह-तरह के बहरूपिए बनकर लोगों ने होली का आनंद लिया। इस दौरान लोग तीन दिनों तक पूरी तरह होली के रंग में रंगे रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.