सीवान, मार्च 17 -- पचरुखी। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार एवं शनिवार को होली पर छिटपुट विवादों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व मनाया गया। हालांकि चिन्हित सभी स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जबकि जिले के आलाधिकारियों की गाड़ी भी दिनभर प्रखंड क्षेत्र में दौड़ती रही। इधर थाना क्षेत्र के विशंभरपुर में शुक्रवार की शाम बच्चों के बीच साइकिल टकराने के विवाद में मारपीट की घटना हो गई। वहीं पेंगवारा गांव में पूर्व के विवाद में दो पक्षों में गाली - गलौज और हाथापाई हो गई। जहां घटना कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विवादों को सुलझा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.