हापुड़, जनवरी 30 -- छिजारसी टोल प्लाजा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कुछ ट्रक और टेंपो चालक टोल प्लाजा को पार करने के बाद, टोल से काफी दूर सड़क पर अपने वाहन गलत तरीके से खड़े कर मौके से चले गए। सड़क पर भारी वाहन खड़े होने के कारण दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा। दुपहिया, चारपहिया वाहन और टोल से गुजरने वाले यात्री फंसे रहे। स्थिति बिगड़ती देख आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक और टेंपो चालकों को आवाज़ दी। इसके बाद चालक मौके पर पहुंचे और अपने वाहन हटाए, जिससे जाम खुल सका। पुलिस का कहना है कि सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करना यातायात नियमों का उल्लंघन है। पुलिस ने चालकों को समझाया और आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.