नई दिल्ली, फरवरी 22 -- कूड़ा उठाने वाले कुछ गरीब मुसलमानों को बांग्लादेशी बताकर पीटने वाला और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को थप्पड़ मार चुका दक्ष चौधरी अपनी हरकतों से बाच नहीं आ रहा है। छत्रपति शिवाजी पर बनी फिल्म छावा देखने के बाद उसने दिल्ली में अकबर रोड के बोर्ड पर पेशाब किया तो बाबर रोड के साइन बोर्ड पर कालिख पोत दी। दक्ष ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर इन साइन बोर्ड्स पर शिवाजी के पोस्टर चिपकाए और दूध से उनका अभिषेक किया। इस दौरान वे नारेबाजी करते रहे और धमकी दी कि यदि इन सड़कों का नाम नहीं बदला गया तो बोर्ड उखाड़कर ले जाएंगे। सोशल मीडिया पर दक्ष और उसके साथियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। खुद को गोरक्षक बताने वाला दक्ष एक वीडियो में अकबर रोड के साइन बोर्ड पर पेशाब करता दिख रहा है। इसके बाद वे लोग बोर्ड पर अकबर का नाम मिटाते हैं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.