लखनऊ, दिसम्बर 19 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता शहरी खोज एवं बचाव यानी यूएसएआर की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से एनडीआरएफ के सहयोग से छावनी में मॉकड्रिल हुई। आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एंड कॉलेज के तत्वावधान में अधिकारी प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से एक विशेष प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 11वीं एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज कुमार शर्मा के समन्वय से आयोजित हुआ। इसमें भूकंप के कारण भवन ढहने की नकली स्थिति तैयार कर एनडीआरएफ बटालियन की त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। उप कमानधारी अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में 11वीं बटालियन एनडीआरएफ की बचाव टीम ने यूपीएसडीआरएफ के दो प्रशिक्षित खोजी कुत्तों और उनके हैंडलरों के साथ एएमसी स्टेडियम में अभ्यास प्रस्तुत किया। प्रदर्शन के दौरान मलबे में फंसे लोगों की तलाश, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक चिकित्सा सहायता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.