धार, जनवरी 22 -- मध्यप्रदेश के धार जिले में कल से शुरु होने वाले पांच दिवसीय बसंत पंचमी के पर्व के पहले शासन-प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। कल शुक्रवार होने के कारण शहर पूरी तरह छावनी में बदल गया है। प्रशासनिक अमले ने विशेष सुरक्षा रणनीति तैयार की है। भोजशाला और उसके आसपास के क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, ताकि शांति और व्यवस्था बनी रहे। सूत्रों के अनुसार कुल 22 पुलिस सेवा अधिकारी कानून व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी पुलिस अधिकारी धार पहुंच चुके हैं, पुलिसकर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसको ध्यान में रखते हुए चार पहिया वाहन सहित बसें 500 अधिग्रहित की जा चुकी है। भोजशाला के मुख्य द्वार पर सीआरपीएफ की कंपनियों को तैनात कि...