प्रयागराज, जनवरी 22 -- प्रयाागराज। छावनी परिषद के नामित सदस्य विनोद कुमार बाल्मीकि का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। वर्ष 2021 से लगातार छावनी परिषद के नामित सदस्य रहे विनोद कुमार बाल्मीकि का वर्तमान कार्यकाल 11 फरवरी को समाप्त हो रहा था। रक्षा मंत्रालय ने नामित सदस्य का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया है। छावनी में चुनाव नहीं होने की वजह से तीन सदस्यीय बोर्ड क्षेत्र का कामकाज देख रहा है। प्रयागराज के छावनी क्षेत्र में 2015 में आखिरी बार चुनाव हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.