मेरठ, दिसम्बर 26 -- यूपी के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर सठला गांव को छावनी बना दिया गया है। गांव में कोने-कोने पर जवानों को खड़ा कर दिया गया है। ड्रोन से निगरानी भी की गई। खुद एसएसपी और एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ गांव में फ्लैग मार्च किया। इसके बाद गांव में पीएसी को तैनात कर दिया गया। साथ ही गांव के अंदर पुलिस चौकी बनाने का भी आदेश दिया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। उनके मन में कई सवाल भी उठने लगे हैं।क्या है पूरा मामला सठला गांव में दरोगा और सिपाही बिना वर्दी के बुधवार को दबिश देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दरोगा और सिपाही को गांव के दबंगों ने पकड़कर उन्हें घेर लिया और बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। इसकी जानकारी जब विभाग में पहुंची तो हड़कंप मच गया। एसएसपी ने गांव में...