आगरा, दिसम्बर 6 -- छावनी परिषद के सीईओ की ऑफिसियल मेल आईडी शुक्रवार ठप पड़ी है। जिससे विभागीय पत्राचार गड़बड़ा गया है। मेल न खुलने से जरूरी दस्तावेज और सूचना आदान-प्रदान प्रभावित हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने शिकायत डीजी कार्यालय दिल्ली में दर्ज करवाई है। मेल आईडी हैक होने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार एनआईसी मेल शुक्रवार ठप है। विभिन्न वैकल्पिक माध्यमों से पत्राचार जारी रखा जा रहा है ताकि प्रशासनिक काम पर असर न पड़े। हालांकि, विभाग ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कर्मचारियों और अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी गड़बड़ी के चलते महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो रही है। मेल सेवा बहाल न होने से विभाग के समन्वय और निर्णय प्रक्रिया पर असर पड़ रहा है। सूत्रों की माने तो देश की सभी छावनियों की यही हालत है। व...