रामगढ़, मई 6 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने छावनी परिषद रामगढ़ क्षेत्र के वार्ड चार में रविवार को जल संकट पर विशेष पड़ताल की थी। इसके बाद अगले दिन 5 मई के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होते ही छावनी परिषद की नींद टूटी। विशेष अभियान चलाकर सोमवार को कई चापानल बनाए गए। प्रथम दिन तीन चापानलों की मरम्मति कर चालू कर दिया गया। अगले दिन शेष बचे चापानलों की मरम्मति करने का प्लान तैयार है। इधर चापानल की मरम्मति से करीब 200 लोगों को तत्काल राहत मिली है। सभी घरेलू उपयोग के लिए जरुरी पानी समीप के चापानल से भरने लगे हैं। समस्याओं के बाबत बेबाकी से बात रखने वाले विक्की साव, बंटी कुमार, आकाश आदि ने हिन्दुस्तान का आभार जताया। कहा कि हिन्दुस्तान जनसरोकार की खबर प्रमुखता से प्रकाशित करता है। साथ ही समाधान होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.