रामगढ़, जुलाई 26 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड अनुबंध कर्मचारी संघ और छावनी परिषद के अधिकारियों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को हुई। इस दौरान अनुबंधित कर्मचारियों के पीएफ ईएसआई के बारे में तमाम दुविधाओं को दूर किया गया। सभी कर्मचारियों को पीएफ का लाभ मिलता रहेगा। साथ ही साल में चार छुट्टियों का पैसा भी नहीं कटेगा। इसके अलावा बीमार अमन कुमार को कर्मचारियों की ओर से दी गई एक दिन का वेतन भी वापस मिलेगा। मौके पर छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी अनंत आकाश, झारखंड अनुबंधित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनमोल सिंह सहित झारखंड अनुबंध कर्मचारी संघ के सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.