लखनऊ, नवम्बर 11 -- जीएसटी विभाग ने लखनऊ में एक बड़े जीएसटी चोरी रैकेट का खुलासा करते हुए सर्वश्री कृष्णा एंटरप्राइजेज नामक फर्म के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फर्म पर नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का गलत तरीके से लाभ उठाने और करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप है। डिप्टी कमिश्नर राज्य टैक्स रेन्ज बी, लखनऊ के कार्यालय से आलमबाग पुलिस स्टेशन को भेजी गई शिकायत में वरिष्ठ सहायक विकास वर्मा ने बताया कि 24 सितंबर 2025 को प्राप्त जीएसटीआईएन वाली यह फर्म जांच के दौरान घोषित व्यापार स्थल (आदर्श नगर, आलमबाग) पर अस्तित्व में नहीं पाई गई। जांच में पता चला कि फर्म मालिक अमोद बाबू काडगी द्वारा पंजीकरण के लिए जमा किया गया दस्तावेज (बिजली बिल) यूपीपीसीएल की वेबसाइट से सत्यापित नहीं हुआ। साथ ही, पंजीकरण में दर्ज मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.