महाराजगंज, अप्रैल 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कृषि उत्पादन मंडी समिति गड़ौरा ऐट निचलौल की टीम ने विपणन निरीक्षक पंकज सिंह के साथ ओड़वलिया स्थित एक आढ़तिया के गोदाम पर छापेमारी कर स्टॉक से अतिरिक्त 38 कुंतल गेहूं पकड़ा है। मंडी निरीक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि गोदाम में पाए गए गेहूं में 38 कुंतल का सिक्स आर प्रपत्र गल्ला व्यवसाई के पास नहीं मिला है। इसके लिए उसे नोटिस दी गई है। तीन कार्य दिवस के अंदर संतोषजनक जवाब न देने पर गल्ला व्यवसाई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.