जहानाबाद, फरवरी 6 -- काको ,निज संवाददाता। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों, वारंटियों और शराबियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको और पाली थाना की पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर विभिन्न मामलों के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में काको थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव से सत्येंद्र मांझी और विजय मांझी, जबकि काको से महेंद्र मांझी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन तीनों आरोपितों के खिलाफ न्यायालय से नॉन-बेलेबल वारंट निर्गत था, जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। वहीं पाली थाना अध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान मोहाचक गांव निवासी सागर कुमार और गरेड़ियाबीघा निवासी कंचन कुमार को नशे की हालत में हंगामा करते हुए पकड़ा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.