जहानाबाद, अप्रैल 26 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खडासीन एवं खूटमार गांव में छापेमारी कर शहर तेलपा पुलिस तथा एएलटीएफ की टीम ने बड़ी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार काफी दिन से पुलिस को इन दोनों गांव में देसी शराब की चुलाई एवं बिक्री की सूचना मिल रही थी। सूचना मिलते ही शहर तेलपा पुलिस एवं एलटीएफ की टीम ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। अभियान में खड़ासिन गांव निवासी धर्मेंद्र चौधरी के घर से 4:30 लीटर एवं अरुण चौधरी के घर से 6 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इसके उपरांत पुलिस खुटमार गांव पहुंची जहां ध्रुव चौधरी के घर से 5:30 लीटर एवं जयराम चौधरी के घर से 5 लीटर देसी शराब बरामद हुई। इस प्रकार कुल 21 लीटर देसी शराब बरामद हुई।इस मामले में शहर तेलपा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। छापेमारी में सहायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.