दरभंगा, फरवरी 7 -- बिरौल। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने गत गुरुवार को ग्रामीण कार्य विभाग के बिरौल कार्यालय पर छापेमारी कर आय से अधिक संपत्ति में दर्ज मामले में कार्यपालक अभियंता बालेश्वर राम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। टीम उन्हें पूछताछ के लिए दरभंगा स्थित निजी आवास पर ले गई थी। वहां पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद शुक्रवार को ईई बालेश्वर राम अन्य दिनों की तरह ही अपने कार्यालय बिरौल पहुंचे और वहां विभागीय कार्य निपटाया। कार्यपालक अभियंता ने निगरानी की ओर से की गई कार्रवाई को स्वीकार करते हुए बताया कि आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच करने बिरौल पहुंची निगरानी टीम को कोई खास उपलब्धि नहीं मिली। टीम ने यहां अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। लगभग दो घंटे तक चली जांच के बाद उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद टीम उन्हें...