औरंगाबाद, जून 16 -- औरंगाबाद। नवीनगर नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। स्वच्छता पदाधिकारी कुमारी सान्या के नेतृत्व में नवीनगर शहर के बस स्टैंड, न्यू एरिया, मंगल बाजार समेत नगर पंचायत क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों में छपेमारी की गई। इसमें कई दुकानों से मानक के प्रतिकूल प्लास्टिक मिले। छापेमारी के क्रम में जिस प्रतिष्ठान से प्लास्टिक बरामद हुआ, उनसे जुर्माना की राशि वसूल की गई। रवींद्र कुमार, छोटू कुमार, अंकित कुमार, संजय कुमार समेत दर्जनों दुकानदारों से 11 हजार रुपए जुर्माना की राशि वसूली गई। इस संबंध में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती ने कहा कि दूसरी बार पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। छापेमारी दल में सुधांशु मिश्र, रौनित राज, रामाश्रय कुमार समेत स्थानीय पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.