गोड्डा, मई 30 -- महागामा। बिहार झारखंड सीमावर्ती इलाकों में अवैध देशी शराब कारोबारी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम एवं हनवारा पुलिस ने अबैध देशी शराब कारोबारियों के खिलाफ़ बड़ी कार्यवाही की है। हनवारा पुलिस एवं उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से हनवारा थाना क्षेत्र के विश्वासखानी आदि गांव में छापेमारी किया।अबैध शराब के खिलाफ छापेमारी में हनवारा थाना के एसआई विजय राम एवं उत्पाद विभाग के टीम नेतृत्व में किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब भट्टी को ध्वस्त कर किया है। इसके साथ हीं पुलिस ने भारी मात्रा में लगभग 200 किलो जावा महुआ सहित लगभग 20 लीटर देशी शराब नष्ट किया हैं। पुलिस एवं उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से देशी शराब कारोबारी में हड़कंप मच गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.