गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- लोनी, संवाददाता। थाना पुलिस ने सोमवार को दो गांजा तस्करों और चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से पांच किलो दो सौ ग्राम गांजा और जुआरियों से 76 हजार रुपये बरामद किए हैं। लोनी थाना पुलिस ने सोमवार को डीसीपी ग्रामीण के निर्देश पर पीएसी के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। एसीपी ने बताया कि पुलिस टीम ने बंथला फ्लाईओवर के नीचे से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इन्होंने अपने नाम विकास कुमार निवासी बंथला लोनी, जाकिर उर्फ मुन्ना निवासी मुस्तफाबाद लोनी बताए। दोनों ने गांजा लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे। टीम ने रूप नगर कॉलोनी में जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 76 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपियों ने अपने नाम विजय कुमार, प्रवे...