औरंगाबाद, जून 6 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र में करियावां गांव के समीप एक ट्रक चालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। गिरफ्तार लोगों में करियावां गांव निवासी शमशेर सिंह उर्फ टुनटुन सिंह और मनीष कुमार शामिल हैं। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि करियावां गांव में मुर्गी फार्म के पास एक ट्रक का चक्का धंस गया था जिससे ट्रक वहीं फंस गया। इस बीच मुर्गी फार्म के मालिक और उसके बेटे ने ट्रक चालक के साथ गाली गलौज की। देसी कट्टा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इसकी सूचना पर पुलिस टीम करियावां गांव पहुंची। पुलिस ने करियावां स्थित मुर्गी फार्म के मालिक शमशेर सिंह के घर पर छापेमारी करते हुए एक देसी कट्टा बरामद कर लिया। इसके साथ ही शमशेर सिंह उर्फ टुनटुन सिंह और मनीष कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.