जहानाबाद, जून 21 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों और शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें दो शराब मामले के आरोपित हैं। दोनों की गिरफ्तारी शकूराबाद थाना की पुलिस द्वारा की गई है। एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पूर्व में मामला दर्ज था। शुक्रवार को एसपी विनीत कुमार के हवाले से यह जानकारी दी गई। यह भी बताया गया है की खोजबीन के क्रम में पुलिसकर्मियों ने छुपाकर रखा हुआ करीब 20 किलो जावा महुआ नष्ट किया। यह भी जानकारी दी गई है कि छापेमारी के क्रम में सूचना पाकर चोरी का एक टेंपो भी बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...