जहानाबाद, मार्च 11 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर इन दिनों ग्रामीण इलाके में महुआ शराब बनाने वाले लोगों की सक्रियता बढ़ गई है। हालांकि इसके खिलाफ पुलिस प्रशासन के द्वारा उसके मंसूबे को सफल करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में मामले पकड़े भी जा रहे हैं। इसी क्रम में अलग-अलग जगहो पर की गई छापेमारी में ढाई क्विंटल से अधिक जावा महुआ नष्ट किया गया। बताया गया है कि महुआ शराब बनाने के लिए ड्रम और जर्किनों में भरकर उसे जमीन के नीचे या झाड़ियां में छुपाकर रखा था जिसे सर्च अभियान के दौरान खोज कर नष्ट किया गया। छापेमारी के क्रम में ही सिकरिया थाने की पुलिस ने रसलपुर गांव के निवासी मदन मांझी और कुंदन कुमार, बुलाकी विगहा के प्रमोद पासवान, गूड़ीयारीपर के मितेंद्र कुमार और जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। इन सभी की गिरफ्तारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.