मुख्य संवाददाता, मई 25 -- एक हफ्ते पहले पटना के पाटलिपुत्र थाने सेे बरामद हुई शराब को छिपाकर ले जाने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही तीनों को सिटी एसपी सेंट्रल स्वीटी सहरावत ने निलंबित कर दिया। निलंबित पुलिसकर्मियों में महिला दारोगा आशा कुमारी, मुंशी सह एएसआई पंकज सिंह और एएसआई राजेश कुमार शामिल हैं। इन सभी पर विभागीय जांच के आदेश दिये गये हैं। महिला दारोगा पर छापेमारी के बाद शराब को रखने में लापरवाही बरतने का आरोप है। दरअसल, एक हफ्ता पहले पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने छापेमारी कर शराब की बोतलें बरामद की थी। छापेमारी में महिला दारोगा भी शामिल थीं। शराब की बरामदगी के बाद उसे थाने पर लाकर रखा गया। सूत्रों की मानें तो इसी दौरान कुछ बोतल शराब छिपा दी गई। इधर, जब मालखाना प्रभारी ने जब्ती सूची से शराब का मिलान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.