जहानाबाद, जुलाई 31 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन व सामान्य कांडों में फरार और शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए चलाये गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार की देर रात तक अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने बड़े पैमाने पर जावा महुआ भी नष्ट किया। एसपी विनीत कुमार के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार पकड़े गए लोगों में तीन व्यक्ति पूर्व से दर्ज आपराधिक मामले के आरोपित हैं। तीन को शराब के मामले में पकड़ा गया है। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चलाये गए सर्च अभियान में अलग-अलग जगहों पर छुपाकर रखा हुआ तकरीबन एक सौ पैंतीस किलो जावा महुआ नष्ट किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.