जहानाबाद, अप्रैल 5 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन के द्वारा फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की रात तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें सात लोग शराब मामले के आरोपित हैं। दो की गिरफ्तारी पूर्व से दर्ज आपराधिक मामले में की गई है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने 75 लीटर निर्मित शराब जप्त किया और करीब पौने तीन क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया। शनिवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह के हवाले से यह जानकारी दी गई। आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि भेलावर थाने की पुलिस ने धर्मपुर गांव के निवासी मिंटू कुमार को गिरफ्तार किया। हुलासगंज थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव के निवासी शंकर दास की भी गिरफ्तारी हुई। इन दोनों के विरुद्ध थाने में पूर्व से आपराधिक मामला दर्ज था। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना पर दोनों ...