लखीसराय, फरवरी 8 -- सूर्यगढ़ा। स्थानीय पुलिस ने प्रेमी युगल को शनिवार को छापेमारी में बरामद किया। प्रेमी के घर में बरामद किया गया। बता दें कि इस मामले में लड़की की मां ने थाने में लड़का के खिलाफ बहला-फुसला कर भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और लड़के के घर से प्रेमी युगल को बरामद कर लिया है। दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...