गिरडीह, मार्च 9 -- तिसरी। तिसरी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त छापेमारी टीम ने शनिवार को तिसरी थाना क्षेत्र के मोहलीडीह जंगल में छापेमारी कर अवैध माइका के खंतों को जेसीबी से डोजरिंग करवाने का काम किया है। छापेमारी टीम का नेतृत्व तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार और प्रभारी वनपाल अभिमित राज कर रहे थे। बता दें कि तिसरी प्रखंड के चंदवापहाड़ी सहित पचरुखी, मोहलीडीह, खटपोक, गोलगो, कर्णपुरा, तिसरो, नारोटांड़ सहित सुदूरवर्ती कई गांवों की वन भूमि पर माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से खदान और खंता संचालित कर बड़े पैमाने पर माइका का अवैध उत्खनन करवाने का काम किया जा रहा है। इस गोरखधंधे में तिसरी के कई लोग लगे हुए हैं। माफिया तत्व के लोग पहले जंगलों में खदान संचालित कर बड़े पैमाने पर माइका का अवैध रुप से उत्खनन करवाते हैं। इसके बाद भारी मात्रा में माइका संग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.