मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। सरमस्तपुर श्मशान के निकट छापेमारी करने गई पुलिस के साथ गिरफ्तार सूरज कुमार ने धक्का-मुक्की की। इस दौरान उसका साथी केशोपुर निवासी पिंटू कुमार भागने में सफल रहा। मामले को लेकर एसआई नेहा कुमारी के बयान पर थाना में सूरज कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसआई ने बताया कि पिंटू एक कांड अभियुक्त है। सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान सूरज उलझ गया। जांच में नशा की पुष्टि हुई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.