दरभंगा, मार्च 25 -- सिंहवाड़ा। नगर पंचायत भरवाड़ा में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों पर छापेमारी शुरू होते ही सोमवार को हड़कंप मच गया। जहां तहां कुकुरमुत्ते की तरह खुले जांच घर, एक्सरे एवं क्लीनिक चला रहे लोग क्लीनिक बंद कर मौके से भाग निकले। कोर्ट के आदेश पर हुई छापेमारी का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद कर रहे थे। बताया गया है कि सिविल सर्जन के आदेश पर भरवाड़ा बोका चौक पर डा एम अहमद मुन्ना के क्लीनिक पर जांच टीम पहुंची। क्लीनिक में डा एम अहमद नहीं थे। उनका एक कंपाउंड नौशाद मौजूद पाया गया। क्लीनिक पर कोई रोगी नहीं था। क्लीनिक में एक्सरे प्लांट लगा हुआ था। प्लास्टर का सभी समान मौजूद था। दवा का मेडिसिन कॉर्नर भी पाया गया जहां कई तरह की दवा उपलब्ध थी। मरीज के लिए दो बेड लगा हुआ था। जांच टीम के अधिकारियों ने डा एम अहमद मुन्ना से फोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.