लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। चिनहट के मल्हौर स्थित शक्ति हाईट अपार्टमेंट में महीनों से अवैध रूप से थाईलैंड की 11 महिलाएं रह रही थी। इन सभी के अनैतिक कार्यों में संलिप्त होने की आशंका है। चिनहट पुलिस ने शुक्रवार को अपार्टमेंट में छापेमारी की। इसके बाद सभी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अपार्टमेंट मालिक शक्ति सिंह और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम महिलाओं से पूछताछ कर रही है। थानाप्रभारी चिनहट भरत पाठक के मुताबिक पुलिस को कुछ विदेशी महिलाओं के फ्लैट में अवैध रूप से रहने की सूचना मिली थी। उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर मल्हौर स्थित शक्ति अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 304-ए में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान वहां पर कॉमनवान नाम की महिला मिली। पूछताछ में पता चला कि वह थाईलैंड की रहने वाली है। तलाशी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.