उरई, अप्रैल 27 -- कोंच। संवाददाता। नदीगांव में पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई की है। यहां से पांच लोगों को माैके से दबोचा है। वहीं पकड़े गए लोगों के पास से मोबाइल, और 10 नकदी बरामद हुई है। नदीगांव कस्बे में एक घर में सजी जुये की फड़ पर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी की टीम ने छापा मारा। मौके से पांच जुआरियों को दबोचा गया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 8500 की नगदी फड़ से और जामा तलाशी में 1500 सौ रूपए बरामद किए।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने वसीम उद्दीन, गब्दू, राजकुमार,अनवार खां और मोहम्मद रहीस पर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.