प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- लालगंज, संवाददाता। ब्रम्हचारी का पुरवा (मादामई) में पुलिस टीम ने गुरुवार को छापामारी की। छापामारी में पुलिस ने एक छप्पर में अवैध भट्ठी पर महुआ से शराब बनते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास दस-दस लीटर शराब बरामद की। इसके साथ ही शराब बनाने के उपकरण व लहन बरामद किया। पुलिस ने बरामद लहन नष्ट कराया। पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इधर दरोगा दीपक यादव पुलिस टीम के साथ गश्त पर निकले थे। पुलिस टीम ने मेढावां के पूरे रामन में छापामारी की। छापामारी के दौरान 30 लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने गांव से महिला आरोपी शबाना देवी पत्नी नवाब के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.