रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के लाखों छात्र-छात्राओं के हित में आम आदमी पार्टी की झारखंड इकाई द्वारा सोमवार को राज्य सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। रांची के फिरायालाल चौक पर दोपहर तीन बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन पार्टी के जोनल प्रभारी राजेश लिंडा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा के नेतृत्व में होगा। प्रभात शर्मा ने बताया कि राज्य के गरीब एवं मेधावी छात्रों की छात्रवृत्ति को छीन कर राज्य में शिक्षा को व्यापार बनाने की एक बहुत बड़ी साजिश चल रही है। पिछले दो-तीन वर्षों से सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति अनियमित है। इससे छात्र-छात्राएं और उनके परिजन काफी परेशान हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की, कि जल्द से जल्द छात्रों की छात्रवृत्ति को शुरू किया जाए। ऐसा नहीं ...