अलीगढ़, सितम्बर 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की छात्रा द्वारा दवा की ओवरडोज लेने के बीच सीनियर छात्र से मारपीट के मामले में पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला। वहीं, बुधवार को छात्र का दूसरे पक्ष से लिखित में समझौता हो गया। उसने कहा कि गलतफहमी के चलते कहासुनी हुई थी। दिल्ली के शाहीनबाग निवासी एएमयू की एक छात्रा ने शनिवार को दवा की ओवरडोज ले ली थी। हालत बिगड़ने पर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां से परिजन दिल्ली ले गए। इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक आईडी से पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें एक सीनियर छात्र का फोटो डालकर उस पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दावा किया कि छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि पुलिस को दिए बयानों में छात्रा व उसके परिजनों ने घटना होने से इन्कार कर दिया। उधर, सीनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.