नैनीताल, अप्रैल 23 -- नैनीताल। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में छात्र संसद का गठन किया गया। रुद्रांक्ष जोशी को सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री चुना गया, जबकि वैभव त्यागी को सेनापति का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा ईशान चौधरी को स्पीकर, अमृतांशु को उप प्रधानमंत्री व कृष्णा सत्याल को उप सेनापति पद पर चयनित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्हें उनके कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों की जानकारी दी। कहा कि यह प्रयोग छात्रों को भारतीय संसद की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर प्रदान करेगा और उनमें नेतृत्व व अनुशासन के गुण विकसित करेगा। शैक्षिक प्रभारी उमेश शर्मा ने निर्वाचित प्रतिनिधियों का तिलक कर स्वागत किया। अतुल पाठक ने लोकतंत्र, चुनाव प्रक्रिया और संसद की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.