कोडरमा, मई 1 -- मरकच्चो निज प्रतिनिधि। नई दिल्ली में आयोजित 68 वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2024 -25 में सर्वोदय प्लस टू हाई स्कूल मरकच्चो के छात्र शुभम सिंह राजपूत का चयन अंडर-19 खो - खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शुभम सिंह राजपूत नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा। झारखंड टीम में चयन होने पर छात्र शुभम सिंह राजपूत को स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य संतोष प्रसाद ,शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजय कुमार यादव व स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शुभम को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...