कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- बीआरसी कड़ा के प्राथमिक विद्यालय पचासा में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र गोलू सिंह पुत्र हुकुम सिंह सहित अभिभावकों को सम्मानित किया गया। गोलू ने अभी हाल ही में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था। शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम में स्कूल के छात्र गोलू चयनित घोषित किए गए। प्रतिष्ठित विद्यालय में चयनित होकर गोलू ने अपने गांव, माता-पिता व स्कूल नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक रेनू प्रदीप सिंह ने चयनित छात्र को थर्मास्टील थरमस व शिक्षक कृष्ण कुमार जायसवाल ने टिफिन बॉक्स उपहार स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया। इसी कड़ी में विद्यालय स्टाफ ने चयनित छात्र के माता पिता को भी सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.