लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- शहर स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज राजकीय महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तहसीलदार आरती यादव व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता एवं आचार्य धनुषधारी द्विवेदी रहे। छात्रा मुस्कान कुमारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सूर्य प्रकाश शुक्ल ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की और इस मौके पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका शारदा के छठे अंक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। महाविद्यालय के छात्र व छात्राओ ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्रीड़ा समारोह एवं महाविद्यालय में आयोजित अन्य प्रतियोगिताओ में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.