बांका, फरवरी 24 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। कॉलेज में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्र राष्ट्रीय जनता दल (छात्र राजद) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रधानाचार्य से मुलाकात कर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि, यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन में एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं से लिए गए नामांकन शुल्क को अविलंब वापस करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। छात्र राजद के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार ने कहा कि, सरकार द्वारा इन वर्गों को शुल्क में छूट देने का प्रावधान है, इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा राशि वापस नहीं की गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। इस दौरान प्राक-प्रशिक्षण कक्षाओं को नियमित और व्यवस्थित ढंग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.