कटिहार, जून 27 -- कटिहार। छात्र-युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राजद कार्यकर्ताओं का काफिला कटिहार से पटना पहुंचा। मनिहारी के मुख्य पार्षद और राजद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता दर्जनों वाहनों में सवार होकर बापू सभागार पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-बैनर के साथ जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम के दौरान जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने पार्टी के भावी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। लाखो यादव ने कहा कि छात्र युवा संसद में तेजस्वी यादव ने पढ़ाई, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर युवाओं को नई दिशा दी। मुख्य पार्षद लाखो यादव ने दावा किया कि तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में 5 लाख युवाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.