भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं को सुलझाने के लिए छात्र शिकायत निवारण समिति के गठन की कवायद शुरू की है, लेकिन तकनीकी पेंच के कारण यह मामला अटकता दिख रहा है। दरअसल, समिति में छात्र प्रतिनिधि का होना अनिवार्य है, लेकिन छात्र संघ चुनाव नहीं होने के कारण कॉलेजों में कोई निर्वाचित प्रतिनिधि मौजूद नहीं है। कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। इसमें कॉलेज स्तर पर तत्काल शिकायत निवारण समिति का गठन करने और इसे अति आवश्यक प्राथमिकता देने को कहा गया है। कॉलेजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती समिति के गठन के लिए निर्धारित अर्हता को पूरा करना है। नियमों के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.