मैनपुरी, जनवरी 28 -- छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारंभ बुधवार को कोतवाली परिसर में समारोह आयोजित कर किया गया। नोडल अधिकारी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में 28 फरवरी तक चलने वाले 120 घंटे कार्यक्रम की शुरूआत हुई। क्राइम पुलिसकर्मी व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। बुधवार को डा. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस के पंजीकृत स्वयंसेवकों को क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने पुलिस के इतिहास व अंग्रेजो के समय से अब तक की संपूर्ण कार्यप्रणाली की क्रमवार समझाई व दंडात्मक पुलिसिंग से सुधारात्मक व सहयोगात्मक पुलिसिंग की तरफ जाने के बारे में बताया। कहा कि छात्र-छात्राएं भारत को विकसित बनाने के लिए अनुशासन व धैर्य का दृंढ संकल्प लेकर शिक्षा पर ध्यान दें। नशों से...