हरदोई, मार्च 31 -- माधौगंज। किशोर छात्र ने घर के अंदर कमरे की छत के हुक से दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली। थानाक्षेत्र के गांव शुक्लापुर भगत के मजरा हरिहरपुर निवासी भन्नू का 14 वर्षीय बेटे शैलेन्द्र ने सोमवार को घर के अंदर फांसी लगा ली। मृतक तीन भाइयों में बीच का था। बड़ा भाई सरोज और छोटा भाई सुजीत है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। वह एक प्राइवेट स्कूल के कक्षा आठ का छात्र था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसके चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.