सिद्धार्थ, जनवरी 29 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्र के अपहरण की सूचना से मचे हड़कंप का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। त्रिलोकपुर पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने छात्र को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर से सकुशल बरामद करते हुए पूरे मामले का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि छात्र ने खुद ही अपहरण की झूठी कहानी रची थी और पैसों की व्यवस्था के लिए अपने ही परिजनों से फिरौती मांग रहा था। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चन्द्रकान्त पाण्डेय ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के कठौतियाराम गांव निवासी माया प्रसाद ने अपने 17 वर्षीय पोते अमन मिश्र पुत्र विद्या प्रसाद के अपहरण की तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अमन का अपहरण कर लिया है और छह लाख रुपये की फिरौती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.