पिथौरागढ़, मार्च 3 -- जिलाधिकारी के जांच के निर्देश के बाद कोई कार्रवाई न होने व विभिन्न निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए छात्रनेता नीरज शाह ने तहसील कार्यालय में आंदोलन शुरु कर दिया है। सोमवार को नीरज विभिन्न निर्माण कार्यों की जांच व समस्याओं का समाधान न होने पर तहसील कार्यालय में आमरण अनशन पर बैठ गए। नीरज ने ग्रामसभा बडे़त बाफिला व हड़ियात नाघर में हर घर जल मिशन में हुई धांधली को लेकर जल निगम के संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के ख़िलाफ़ कार्यवाही की मांग की। बडे़त बाफिला मोटरमार्ग के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। कहा कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में बन रहे कला संकाय भवन में हो रही लापरवाही पर डीएम के आदेश के बावजूद भी कोई जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने बेरीनाग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.