बागपत, फरवरी 18 -- बड़ौत। नगर में प्रमेंद्रपुरम कॉलोनी के छात्र उत्कर्ष ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूर रहने का संदेश दिया है। उत्कर्ष ने जेईई मेंस में 99.99 फीसदी अंक के साथ यूपी टॉप किया है। उत्कर्ष ने बताया कि बचपन से कंप्यूटर साइंस से इंंजीनियर बनने का सपना था, जिसे पूरा करने के लिए शुरूआत से ही टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करनी शुरू कर दी थी। उसने कक्षा नौ से ही जेईई परीक्षा की तैयारी करनी शुरू कर दी थी। ऑनलाइन कोचिंग की और किसी भी सवाल में परेशानी आने पर अपने स्कूल के शिक्षकों से मार्गदर्शन लिया। ऑनलाइन छह घंटे की कक्षा लेने के बाद रोजाना आठ घंटे पढ़ाई कर सफलता हासिल की। उत्कर्ष एल्पाइन पब्लिक स्कूल लूंब का 12वीं का छात्र है। उसके पिता दीपेंद्र खोखर सकौती चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक के पद पर कार्यरत है और माता गीता जनता वैदिक कॉलेज म...