सिमडेगा, अगस्त 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा में नव नामांकित बीए, बीकॉम पार्ट वन के छात्रों के बीच ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर सभी छात्रों को कॉलेज के प्राचार्य डॉ फा रोशन बा:, उप प्राचार्य फा समीर भंवरा, ब्रसर सह उप प्राचार्य फा ब्रूनो टोप्पो ने छात्रों को कई जानकारी दी। साथ ही संत फ्रांसिस जेवियर की जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। डॉ फा रोशन बा: ने कॉलेज के क्रियाक्लापों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा परिवार अनुशासन और समय प्रबंधन पर विशेष महत्व रखता है। छात्र जीवन में ईमानदारी, लगन और निरंतर मेहनत करें। इसी के दम पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। फा समीर भंवरा ने मोबाइल एवं सोशल मीडिया का सही उपयोग करने की सलाह दी। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.