गिरडीह, अक्टूबर 29 -- गिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र के लौहपिट्टी स्थित लच्छो अहरी में मंगलवार सुबह डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी। मृतक 12 वर्षीय आयुष कुमार है। वह लौहपिट्टी अपने नानी घर छठ पर्व मनाने आया हुआ था। लौहपिट्टी निवासी धुमड़ी साव उसके नाना हैं। मृतक आयुष धनबाद के हीरापुर निवासी पंकज कुमार का पुत्र है। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह छठी मईया को अर्घ्य देने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान आयुष अपने साथियों के साथ अहरी में नहाने चला गया। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया एवं डूब गया। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो आनन-फानन में परिजन एवं ग्रामीण अहरी में बच्चे की खोज में उतर गये। लगभग एक घंटा की मशक्कत के बाद आयुष को अहरी से बाहर निकाला गया। इसके बाद आयुष को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.