रामनगर, मार्च 21 -- रामनगर। पीएनजीपीजी के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। कॉर्बेट फाउंडेशन और रामनगर वन प्रभाग ने नगर वन में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण का संकल्प दिलाया। कॉर्बेट फाउंडेशन की जागरूकता अधिकारी शिखा पांडे ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने वनों की महत्ता बताते हुए वनों के संरक्षण को प्रेरित किया। यहां दीप मेलकानी, नरेन्द्र सिंह, बलवंत सिंह, मोहन, मनमोहन सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.