टिहरी, अगस्त 24 -- शराब नही संस्कार मुहिम के तहत ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी ने राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को नशा न करने के शपथ पत्र भरवाकर हनुमान चालीसा भी वितरित की। जीआइसी मोलधार में आयोजित नशा मुक्त कार्यक्रम में नशा न करने और नशामुक्त समाज निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। कहा कि छात्र यह प्रण लें कि वह अपने जीवन में कभी भी नशे का सेवन नहीं करेंगे और न ही किसी अन्य को नशा करने के लिए प्रेरित होने देंगे। प्रधानाचार्य विजय सिंह कैंतुरा ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि हर माह इस तरह के आयोजन छात्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.